इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर में आयोजित मप्र स्टार्टअप सम्मेलन में शामिल हुए सैकड़ाें युवा उद्यमी, विद्यार्थियोंको दिखा,ड्रोन के जरिए किसानों की समस्या हल कर रहे एमपी का प्रयास

इंदाैर,न्यूज़ धमाका :- आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है और छाेटी–छाेटी जरूरताें काे पहचानकर युवाओं ने ऐसे वैचारिक अविष्कार किए जिनसे न केवल वे सफलता की इबारत लिख रहे हैं बल्कि दूसराें काे भी राेजगार उपलब्ध करवा रहे हैं।

इंदाैर में आयाेजित मप्र स्टार्टअप सम्मेलन में ऐसे साै से अधिक युवा अपने नवीन विचाराें के साथ शामिल हुए हैं। इनके स्टार्टअप और सफलता की कहानियां यहां आए हजाराें युवा और विद्यार्थियों काे करियर की नई राह दिखा रही है।

इंदाैर के प्रयास सक्सेना ने किसानाें की समस्या सुलझाने के लिए ड्राेन का इस्तेमाल शुरू किया। वे बताते हैं, ‘हमें शुरुआत में पैसाें की जरूरत थी ताे स्टैंडअप इंडिया याेजना के तहत लाेन भी मिल गया था। हम ड्राेन बेचने के बजाए सेवा प्रदाता हैं। एक एकड़ में कीटनाशक का छिड़काव 500 रुपये में हाेता है।

ड्राेन के कारण किसानाें काे हाथाें से छिड़काव नहीं करना पड़ता है। कीटनाशक का छिड़काव करते हुए किसानाें के हाथ खराब हाेते थे, पैदल चलने से फसल काे भी नुकसान पहुंचता था और कीटनाशक के कारण नशे या अन्य साइड इफैक्ट भी हाेते थे। मगर ड्राेन के कारण न सिर्फ समय की बचत हाेती है बल्कि पूरे खेत में एक जैसा छिड़काव हाेता है।

जाे किसान ड्राेन नहीं खरीद सकते, वे भी इस सेवा का इस्तेमाल कर फायदा ले रहे हैं। प्रयास बताते हैं कि वे पूरे मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्राें में काम कर रहे हैं। अब इस स्टार्टअप की लाेकप्रियता बढ़ी है ताे महाराष्ट्र से भी किसान बुलाने लगे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!