इंदौर

इंदौर में सफेद बाघिन का तीसरा शावक काफी समय से नहीं दिखा, दो शावकों की हो चुकी है मौत

इंदाैर, न्यूज़ धमाका । कमला नेहरू वन्यप्राणी संग्रहालय में सफेद बाघिन का जीवित बचा तीसरा शावक भी लंबे समय से नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसकी भी माैत हाे चुकी हाे। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि शावक जीवित है और बाघिन उसे बाहर नहीं आने दे रही।

चिड़ियाघर में सफेद बाघिन रागिनी ने जुलाई में तीन शावकाें काे जन्म दिया था। इनमें से एक तीन रंग का था। ऐसा शावक दुनिया में कहीं भी नहीं है। इस कारण इस शावक की चर्चा दुनियाभर में हुई थी। पर थाेड़े अंतराल में दाे शावकाें की माैत हाे गई । दाे रंग वाला एक शावक जीवित था, जिसे लेकर बाघिन बाड़े में एक बड़े पाइप में बनाई गई कृत्रिम गुफा में चली गई थी। इस पाइप का दर्शकाें की ओर का सिरा बंद है, इसलिए अंदर क्या है यह पता नहीं चल रहा।

शुरु में बाघिन लगातार गुफा से अंदर-बाहर आजा रही थी। मगर पिछले कुछ समय से वह गुफा से दूर ज्यादा वक्त बिता रही है। आमताैर पर बाघिन कम उम्र के शावक काे छाेड़कर दूर नहीं जाती।पिछले माह एक सांप जब शावक की ओर आया था ताे बाघिन की दहाड़ सुनकर भाग गया था। वहीं शावक भी नटखट हाेते हैं और यहां-वहां उछलकूद करते हैं। मगर एक माह का हाेने के बाद भी वह पाइप से बाहर नहीं निकल रहा है। इसलिए यह सम्भावना जताई जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!