
दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में छह आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, नकदी, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि Le Wellness Spa and Salon और Lorenzo Spa, दोनों में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाया जा रहा है। इसके बाद 24 अक्टूबर को उप पुलिस अधीक्षक IUCAW दुर्ग भारती मरकाम के नेतृत्व में महिला थाना और चौकी स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों जगहों पर एक साथ दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालक, मैनेजर और ग्राहकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- धनेश्वर सेन (33) – निवासी सुपेला, Le Wellness Spa का संचालक
- पवन पांडे (40) – निवासी भिलाई-3, Lorenzo Spa का मैनेजर
- अब्बास अली (43) – निवासी सुपेला
- रचित दास (30) – निवासी प्रगति नगर
- संतोष कुमार (38) – निवासी सुपेला
- गौरव कोठारी (36) – निवासी नेहरू नगर
जब्त सामग्री:
पुलिस ने देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम के पैकेट, ग्राहकों की जानकारी वाला रजिस्टर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।
सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 (PITA Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
स्पा में काम करने वाली महिलाओं और ग्राहकों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस की चेतावनी:
पुलिस ने कहा है कि इस तरह के अवैध स्पा और मसाज सेंटरों पर अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में नैतिक अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
