छतीसगढ़दंतेवाडा

जवाहर नवोदय विद्यालय के 6वीं के छात्र ने की आत्महत्या — हॉस्टल के बाथरूम के पीछे गमछे से लटका मिला शव

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बारसूर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव हॉस्टल परिसर में बाथरूम के पीछे गमछे से लटका मिला।

मृतक छात्र की पहचान सुनील पोडियामी के रूप में हुई है, जो कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम गांव का रहने वाला था। सुनील इस वर्ष ही नवोदय विद्यालय, बारसूर में दाखिल हुआ था। जानकारी के अनुसार, दिवाली की छुट्टियों के बाद परिवारजन उसे 29 अक्टूबर को स्कूल छोड़कर आए थे, लेकिन वह स्कूल लौटना नहीं चाहता था और काफी रो भी रहा था।

अगले दिन जब अन्य छात्र बाथरूम के पीछे गए, तो उन्होंने सुनील का शव लटकता हुआ देखा। घटना की सूचना तुरंत स्कूल स्टाफ को दी गई, जिसके बाद बारसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस स्कूल प्रबंधन, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। परिवार ने बताया कि सुनील घर पर खुश था, लेकिन स्कूल लौटने को लेकर थोड़ा उदास था। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!