छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया इंजीनियर, 21 हजार रुपए की मांग पर एसीबी की कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे को 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सब इंजीनियर ने शिकायतकर्ता अंकित मिश्रा से विभागीय निर्माण कार्य का बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर अंबिकापुर से पहुंची एसीबी टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया, जो सही पाया गया। इसके बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

गुरुवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही सब इंजीनियर बंजारे ने 21 हजार रुपए की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है और इंजीनियर से कार्यालय में पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया है। एसीबी सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

एसीबी की यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इसी दिन एसीबी ने जांजगीर जिले में किसान से 1.80 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!