छतीसगढ़क्राइमगरियाबंद

महिला की ब्लेड से गला रेतकर हत्या, पति और बेटे घायल

गरियाबंद न्यूज़ धमाका – जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है. यह पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव का है

मिली जानकारी के मुताबिक, खूनी वारदात सोमवार सुबह की है. आरोपी देवी सिंह ने होटल पहुंचकर महिला की गर्दन पकड़ कर ब्लेड चला दिया. वहां मौजूद पति और दोनों बेटे कुछ समझ पाते उससे पहले वारदात को अंजाम दे चुका था. बचाव के लिए आए बेटे के गर्दन और पति के पेट पर भी ब्लेड से हमला किया और मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गईघटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पति बेटे ने पत्नी को देवभोग अस्पताल लेकर आए, प्राथमिक उपचार शुरू हुआ. डॉक्टर प्रकाश साहू ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया गया.

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है. वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा. शव को मैच्युरी पहुंचा दिया गया है.

देवभोग की इस वारदात ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!