छतीसगढ़बालोद

धमतरी जा रही बस में 35 यात्री थे सवार दबकर एक की मौत, 25 से ज्यादा घायल यात्रियों से भरी बस पलटी

19 सितम्बर 2026 //

बालोद न्यूज़ धमाका – बालोद जिले में करहीभदर मोड़ के पास यात्रियों से भरी डीआरडी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि, बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर पलटी बस

मुताबिक, डीआरडी कंपनी की बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के नजदीक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के नीचे दबा एक यात्री

हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया। हादसे में एक यात्री बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों को चोटें आई हैं। शुरुआती जानकारी में बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की भी चर्चा सामने आ रही है।

पहुंची पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस चालक की लापरवाही की बात सामने आने की जानकारी है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!