छतीसगढ़धमतरी

अवैध शराब कारोबार में महिला समेत 2 गिरफ्तार, 159 पौवा जब्त डमी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

05 सितम्बर 2026 //

धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी जिले में त्योहारी सीजन से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 159 पौवा देशी शराब जब्त की।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए धमतरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली और भखारा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 159 पौवा देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब समेत कुल मशरूका करीब 13,760 रुपये का है।

डमी ग्राहक बनाकर पुलिस ने की पुष्टि

सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि, नयापारा स्थित शीतला मंदिर गली में एक महिला अवैध शराब बेच रही है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक के लिए आरक्षक को सादे कपड़ों में 200 रुपये देकर डमी ग्राहक बनाकर भेजा। शराब बिक्री की पुष्टि होने पर पुलिस टीम और महिला पुलिस बल ने घेराबंदी कर चित्ररेखा मानिकपुरी (38) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन, 32 पौवा देशी मसाला और एक पौवा टेस्ट परचेज शराब, कुल 49 पौवा यानी 8.82 बल्क लीटर बरामद हुई। मामले में अपराध क्रमांक 212/2026 दर्ज किया गया।

भखारा में शराब भट्ठी के पास दबिश

वहीं भखारा पुलिस ने देशी शराब भट्ठी के पास दबिश देकर प्रकाश साहू (45) निवासी भखारा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 110 पौवा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 8,800 रुपये है, बरामद की गई। मामले में अपराध क्रमांक 108/2026 दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!