दिल्ली

DMRC ने दी सख्त चेतावनी दिल्ली मेट्रो में खिड़की से वीडियो बनाना पड़ सकता है भारी

05 सितम्बर 2026 //

दिल्ली मेट्रो न्यूज़ धमाका – दिल्ली मेट्रो में कई सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर्स विंडो पर फोन चिपकाकर वीडियोग्राफी करने को लेकर DMRC ने सख्त चेतावनी जारी की है।

 दिल्ली मेट्रो में कई सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर्स विंडो पर अपना फोन चिपकाकर वीडियोग्राफी करते हुए दिखाई देने लगे हैं। बता दें कि बीते दिनों एक लड़का मेट्रो की खिड़की पर अपना फोन चिपकाकर वीडियो बनाते हुए नजर आया था। लेकिन इस बीच मेट्रो चल पड़ी थी, ऐसे में सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने संज्ञान ले लिया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो पर मेट्रो ऑथिरिटी ने सख्ती दिखाई दी है, वहीं दिल्ली मेट्रो प्रशासन की तरफ से इस तरह की घटना को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि, इस तरह के वीडियो बनाते हुए अगर कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा, “हमने देखा है कि कुछ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स मेट्रो ट्रेन की खिड़कियों पर अपने मोबाइल फोन चिपकाकर चलती ट्रेन में वीडियो शूट कर रहे हैं। इस हरकत से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है या उन्हें चोट भी लग सकती है और यूज़र्स के मोबाइल फोन भी खराब हो सकते हैं।”

DMRC ने दिए निर्देश

DMRC ने कहा कि, “अगर कोई कंटेंट क्रिएटर ऐसी शूटिंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए, कंटेंट क्रिएटर्स को निर्देश दिया जाता है कि वे दिल्ली मेट्रो परिसर के अंदर ऐसे वीडियो शूट न करें।” 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक मेट्रो के बाहर खड़ा हुआ है और अपने फोन को मेट्रो की विंडो पर सेट कर रहा है, इस वीडियो बनाने का उद्देश्य यह था कि मेट्रो के चलने के साथ उसका भी चलता हुआ वीडियो दिखाई दे।

इसके बाद उसने वीडियो बनाना शुरू किया लेकिन ट्रेन तेजी से चलना शुरू हो गई, जिसके बाद युवक स्टेशन पर ही रह गया और उसका फोन मेट्रो पर चिपका हुआ ही साथ चला गया। अब इस मामले में DMRC ने सख्ती दिखाते हुए लोगों से ऐसा न करने की अपील की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!