
05 सितम्बर 2026 //
सुकमा न्यूज़ धमाका – सुकमा में शिक्षक दिवस समारोह में दीपिका सोरी ने बच्चों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने और सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान के लिए करने की सीख दी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सुकमा जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों के योगदान और उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में दीपिका सोरी, कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी : दीपिका सोरी
दीपिका सोरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करना और उसकी दिशा में लगातार आगे बढ़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे तय करें कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है और उसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उपयोग ज्ञान हासिल करने और पढ़ाई के लिए किया जाना चाहिए।
YouTube और Google जैसे माध्यम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी
दीपिका सोरी ने आगे कहा कि, YouTube और Google जैसे माध्यम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं, बशर्ते उनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह समझना जरूरी है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं या सोशल मीडिया उनका समय उपयोग कर रहा है। सोशल मीडिया लक्ष्य की राह में बाधा नहीं, बल्कि सहयोगी बनना चाहिए।



