छतीसगढ़बेमेतरा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां  छात्रों ने गुरुजनों का किया सम्मान कस्तूरबा गांधी स्कूल में शिक्षक दिवस

05 सितम्बर 2026 //

बेमेतरा न्यूज़ धमाका – बेमेतरा जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने इस कार्यक्रम में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जीवन परिचय बताया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महान शिक्षाविद्, प्रखर विचारक और भारत रत्न से सम्मानित देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर भावपूर्ण माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत गाकर आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। 

बच्चों के गीतों ने शिक्षक दिवस समारोह में फूंकी नई ऊर्जा

बच्चों ने अपने ओजस्वी भाषण, मनभावन नृत्य और भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उत्साह और सम्मान के भाव से भर दिया। विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना दिया।

बच्चों को किया जागरूक 

विद्यालय के इस आयोजन में चाइल्ड हेल्प केयर से आए सीडब्लूसी के मेंबर द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल विवाह मुक्त भारत के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। 

ये लोग रहे मौजूद

विद्यालय के इस आयोजन में अधीक्षिका भारती घृतलहरे, एसएमसी मेंबर ईश्वरी बाई, शिक्षिकाएं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, सीडब्लूसी मेंबर इन्द्राणी सिन्हा, समृद्धि ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर सावित्री यादव, दीप्ति, नेहा, अंजू, अन्नू और अन्य स्टाफ उपस्थिति रहे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!