छतीसगढ़रायगढ़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत, चालक फरार — रायगढ़ के कापू मार्ग पर भीषण हादसा

CG News : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत, चालक फरार

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कापू थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़–कापू मार्ग स्थित चाल्हा मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क पर पैदल चल रही महिला को रौंद दिया।

हादसे में बाइक सवार दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कापू पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अमित किंडो और फकीर चंद (दोनों सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी) तथा ललिता मिंज (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित और फकीर चंद किसी काम से बाइक पर कापू की ओर जा रहे थे। दोनों सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे थम नहीं रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!