छतीसगढ़रायगढ़

सिगरेट चोरी के शक में नाबालिग को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ में वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा

सिगरेट चोरी की सजा : नाबालिग को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा, दो गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग बालक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। चोरी के शक में दो युवकों ने 15 वर्षीय बालक को विद्युत खंभे से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोतरारोड थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 4 बजे 15 वर्षीय बालक एक पान ठेले से बिस्किट, गोली और सिगरेट चोरी कर रहा था। ठेला मालिक प्रकाश नेताम और उसके भाई दीपक नेताम ने बच्चे को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों उसे एक कमरे में ले गए, जहां पहले थप्पड़ों और मुक्कों से मारपीट की गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आरोपी बेसबॉल बैट से वार करने के बाद बच्चे को पोल से बांध देता है और बेल्ट से लगातार पिटाई करता है। पीड़ित बालक बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता दिख रहा है, लेकिन आरोपी उस पर कोई रहम नहीं करते।

मारपीट का वीडियो आरोपियों के साथियों ने ही बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही रायगढ़ शहर में रोष और विरोध की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वायरल होने के बाद मामला गंभीर रूप से संज्ञान में आया। पीड़ित बालक को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 323, 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!