छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1843 लोगों को नोटिस — दस्तावेज नहीं दिखाने पर हटाया जाएगा कब्जा

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने राज्यभर में 1843 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उनका कब्जा हटाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य बनने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर की गई है। सबसे ज्यादा नोटिस रायपुर जिले में करीब 250 लोगों को जारी किए गए हैं। वक्फ बोर्ड ने नोटिस मिलने के बाद दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 1 से 3 महीने का समय दिया है।

रायपुर में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों पर कब्जा

वक्फ बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ रायपुर में लगभग 100 करोड़ रुपए मूल्य की 200 से अधिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। वहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 5723 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से 4942 संपत्तियों पर किसी न किसी तरह का विवाद या अतिक्रमण बताया गया है।

पहले भी दिए गए थे नोटिस, अब सख्ती की तैयारी

वक्फ बोर्ड का कहना है कि इस मुद्दे पर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कई मामलों में कार्रवाई लंबित रह गई थी। बोर्ड ने अब यह स्पष्ट किया है कि जो लोग वैध स्वामित्व दस्तावेज पेश नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सीधी बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक संस्थाओं और समाजिक ट्रस्टों की संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराना और उन्हें पारदर्शी प्रबंधन के तहत लाना है।

इस कार्रवाई के बाद कई जिलों में विवाद और आपत्तियां भी सामने आने लगी हैं। कुछ प्रभावित लोगों का कहना है कि वे वर्षों से इन संपत्तियों पर रह रहे हैं, जबकि बोर्ड का कहना है कि सभी मामलों की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!