इंदौर

70 वर्षीय अनिल यादव ने अतिक्रमण हटाने से व्यथित होकर आत्महत्या कर ली

इंदौर न्यूज़ धमाका – चंद्रलोक कॉलोनी में 70 वर्षीय अनिल यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वृद्ध अतिक्रमण हटाने से दुखी थी। बुजुर्ग ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने रहवासी, पुलिस, निगम अफसरों पर आरोप लगाए है। पलासिया पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाया है।

पलासिया टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक, अनिल पुत्र सुरेंद्र यादव बैंक से रिटायर हुए थे। फ्लैट से ही दूध पार्लर की दुकान चलाने लगे थे। इसके माध्यम से उनका भरण पोषण होने लगा था। रहवासी इससे संतुष्ट नहीं थे। अतिक्रमण की शिकायत कर दी थी। मंगलवार को निगम अफसर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और अतिक्रमण हटा दिया।

रिश्तेदार आदित्यसिंह के मुताबिक, इस कार्रवाई से अनिल व्यथित थे। निगम अफसरों ने शार्ट नोटिस देकर कार्रवाई की थी। रात को खाना नहीं खाया और सोए भी नहीं थे। देर रात तक रो रहे थे। रहवासियों की शिकायत पर निगम ने सख्ती की और पुलिसकर्मी खड़े कर दिए। दबाव सहन नहीं कर सके और फांसी लगा ली। टीआई के मुताबिक अनिल ने सुसाइड नोट लिखा है। उसमें कईं लोगों के नाम लिखें है।

हातोद-देपालपुर रोड़ पर हादसा हुआ है। कार चालक की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है। तेज रफ्तार से जा रहे कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय पूजा निवासी ग्राम सिकंदरी की मृत्यु हुई है। पूजा अपने पति सचिन के साथ बाइक से जा रही थी। तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सचिन दूर जाकर गिर गया। पूजा को सिर में चोट आई थी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!