इंदौरमध्यप्रदेश

होटल में ठहरे युवक-युवती को SF जवानों ने लूटा, डरा धमका कर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए पैसे

इंदौर न्यूज़ धमाका – मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने होटल और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इसी बीच एसएफ के दो जवानों द्वारा एक होटल में युवक-युवती को धमकाकर उनसे 2 हजार ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात जवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, घटना खजराना थाना क्षेत्र स्थित ओरो होटल की है। बीती रात करीब 9:00 बजे एसएफ के दो जवान होटल में पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये जवान युवक-युवती का पीछा करते हुए होटल तक आए थे। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों जवानों की मौजूदगी भी देखी गई है।

जवानों ने युवक और उसकी महिला मित्र से पूछताछ की और फिर उन्हें धमकाकर 2 हजार से अधिक की राशि अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली। घटना के बाद युवक अपनी महिला मित्र के साथ थाने पहुंचा और वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों जवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!