खंडवामध्यप्रदेश

हत्या का आरोपी गिरफ्तार: 8 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

खंडवा न्यूज़ धमाका – मध्य प्रदेश में खंडवा पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे बदमाश हनुमान बिश्नोई को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और असम तक आरोपी का पीछा करते हुए उसे पकड़ने में सफलता पाई।

आरोपी असम के गुवाहाटी में अपने भाई की कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था और हवाई जहाज से आना-जाना करता था। पुलिस ने उसके प्लेन टिकट के जरिए उसकी पहचान की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना 22 फरवरी 2017 की है, जब खंडवा जिले के किल्लौद थाने में राजस्थान के निवासी सहरून ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सहरून अपने चाचा साजिद के साथ जेसीबी चलाने का काम करता था। ग्राम बरमलाय में हनुमान बिश्नोई के खेत में रोजाना 10 घंटे गड्ढे खोदने का काम चल रहा था। हालांकि, आरोपी हनुमान ने साजिद से 12 घंटे काम करने को कहा। साजिद के इनकार करने पर आरोपी ने पहले उसे गालियां दीं, फिर मारपीट की, और अंततः देसी कट्टे से गोली मार दी, जिससे साजिद की मौत हो गई। इसके बाद से ही हनुमान फरार था, और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था।

खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक विशेष पुलिस टीम बनाकर गुवाहाटी भेजी गई, जहां आरोपी की लोकेशन का पता चला। जांच के दौरान यह मालूम हुआ कि हनुमान गुवाहाटी में बन रहे नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में अपने भाई की कंपनी एलिस में सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था। आरोपी 22 अगस्त को दिल्ली से गुवाहाटी इंडिगो की फ्लाइट से आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके हवाई यात्रा के रिकॉर्ड और एयरपोर्ट के फुटेज की मदद से उसकी पहचान की। इसके बाद आरोपी को एक फ्लैट में रेड करके गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी पिछले 8 साल से राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फरारी काट रहा था। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर घटना से संबंधित पूछताछ करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!