डिंडोरीमध्यप्रदेश

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म: विशेष समुदाय के युवक ने की दरिंदगी, छात्र संगठन ने की फांसी देने की मांग 

 डिंडोरी न्यूज़ धमाका – मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक 12 साल की आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले को लेकर शहपुरा नगर के सभी स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर उमरिया तिराहा में मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की और एसडीएम शहपुरा को ज्ञापन सौंपा हैं। दुष्कर्म की इस घटना को लेकर छात्राओं ने आरोपी सोहिल खान के खिलाफ गिरफ्तारी और जेल से संतोष न जताते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाकर फांसी देने और घर बुलडोजर चलाकर गिराने की मांग की है।

इस मामले में डिंडोरी एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि जानकारी लगी है कि 27 अगस्त को पीड़िता के नाना के द्वारा शहपुरा पुलिस से शिकायत की गई थी, कि शहपुरा अंतर्गत सोहिल खान उम्र लगभग 18 साल  के द्वारा उनकी नातिन के साथ दुष्कर्म किया गया है। शहपुरा पुलिस द्वारा 27 अगस्त को ही बच्ची की पतासाजी कर दस्तयाब कर लिया गया। मेडिकल टेस्ट में पुष्टि होने के बाद पास्को एक्ट,एसटी एससी और बी एनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

एसडीएम ने कहा कि घटना में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न संगठनो के माध्यम से जानकारी मिली है कि इस मामले को लेकर वे ज्ञापन देना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने उनसे बात की है। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, उन्होंने कहा कि अब ये न्यायालय के ऊपर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!