छतीसगढ़बिलासपुर

ससुराल वालों ने बहू पर लगाया चोरी का आरोप, बहु ने पुल से लगाई छलांग , तीन दिन बाद मिला शव

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – टिकरापारा में रहने वाली सोनी मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती है। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने महिला पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद महिला अपने मायके टिकरापारा आ गई। वह दो दिनों से टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की शाम महिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ। इसके बाद महिला घर से निकलकर सीधे शनिचरी स्थित रपटा के पास पहुंची। यहां आकर उसने रपटा से नदी में छलांग लगा दी।

आसपास के लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। सोमवार की सुबह से ही महिला की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही महिला के मायके वाले नदी किनारे डंटे हुए हैं। वहीं, उसका पति भी कुछ देर के लिए नदी के पास पहुंचा था। सोमवार की रात तक महिला की तलाश नहीं की जा सकी है। मंगलवार की सुबह महिला का शव दोमुहानी डेम के पास मिला है। तोरवा पुलिस शव का पीएम करा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!