गुनामध्यप्रदेश

देर रात नाबालिग को घर के बाहर बुला कर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गुना न्यूज़ धमाका – मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना कोलुआ गांव की है, जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। पीड़िता का परिवार ईंट बनाने का काम करता है।

पीड़िता ने बताया कि, देर रात पड़ोस में रहने वाले प्रद्युमन मीना ने नाबालिग को मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रद्युमन मीना के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!