भोपालमध्यप्रदेश

आज भारत जोड़ो यात्रा का 85वां दिन, सम्मिलित हुई स्वरा भास्कर

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- एमपी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की। बता दें कि राहुल ने 29 नवंबर को आम सभा के दौरान केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में तपस्वियों की पूजा होती है। महाकाल भी सबसे बड़े तपस्वी थे और भगवान कृष्ण और श्री राम भी।

हिंदू धर्म तपस्या और तपस्वियों का सम्मान करता है। वहीं, भाजपा की सरकार में तपस्वियों का सम्मान नहीं होता, बल्कि उनका अपमान होता है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में आई थी। तब दो दिन का विश्राम महाराष्ट्र की सीमा में लिया था। राहुल गांधी ने दो दिन गुजरात जाकर चुनावी सभाएं ली थीं। 21 नवंबर को उन्होंने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राहुल का गुजरात जाने का प्लान था। आखिर में इसे टाल दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!