छतीसगढ़भोपाल

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड DGP के बेटे ने ब्लेड से काटा गला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड DGP के बेटे ने ब्लेड से काटा गला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

 भोपाल न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहन शुक्ला के बेटे तुषार ने गला काटकर आत्महत्या कर ली। राजधानी के कमला नगर स्थित आवास में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। जिसके बाद परिजन फौरन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन आधे रास्ते में ही उनकी सांसें थम गई।   

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे। तुषार छत पर बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले ब्लेड से हाथ की नस काटी। इसके बाद अपना गला काट लिया। यह मंजर देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

परिजनों ने देखा कि तुषार खून से लथपथ हैं और हाथ और गले में गंभीर चोट है। फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तुषार करीब दो साल से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनकी मौत से परिजन शोक में हैं। 

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!