छतीसगढ़जयपुरभोपाल

दवा या ज़हर? कफ सिरप से 12 बच्चों की मौत, कई की हालत गंभीर – सरकार ने बिक्री पर लगाई रोक

भोपाल/जयपुर न्यूज धमाका – राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप बच्चों की जिंदगी पर कहर बनकर टूटा है। अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जांच में सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) नामक जहरीले केमिकल की मौजूदगी पाई गई है, जिससे बच्चों की किडनी फेल हो गई।

राजस्थान:

  • भरतपुर में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत दी गई कफ सिरप से 2 बच्चों की मौत।
  • सीकर जिले में भी 1 बच्चे की मौत हुई।
  • स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने मामले की पुष्टि की।
  • डॉक्टर और फार्मासिस्ट को सस्पेंड किया गया।
  • जयपुर में भी सिरप पीने के बाद 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी।

मध्य प्रदेश (छिंदवाड़ा):

  • बीते 3 हफ्तों में 9 बच्चों की मौत।
  • सिरप पीने के बाद बच्चों को यूरिन बंद होने और किडनी फेल होने की समस्या हुई।
  • कई बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

जांच और कार्रवाई:

  • स्वास्थ्य विभाग ने Coldrif और Nextro-DS सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी।
  • तमिलनाडु औषधि नियंत्रण प्रशासन विभाग (DDCA) ने भी Coldrif सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए कांचीपुरम स्थित उत्पादन संयंत्र का स्टॉक फ्रीज कर दिया है।
  • स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क कर रही हैं।

देशभर में चिंता:
कफ सिरप की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि DEG जैसे रसायन की मिलावट से बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!