Uncategorizedमध्यप्रदेशशहडोल

मृतक के पत्नी ने खुद पर डाला पेट्रोल, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

 शहडोल न्यूज़ धमाका – जिले में एक मृतक के पत्नी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया, बाद में गमछे से फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। यह मामला अमलाई थाना क्षेत्र के ओरिएंट पेपर मिल का है।

बीते दिनों पेपर मिल में काम करने वाले मजदूर रामाधर पाव (35) को सिर पर चोट लगी थी। काम करने के दौरान बंबू गेट में लकड़ी के टाल से नीचे घायल पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। जिससे नाराज परिजन पिछले 60 घंटों से मिल गेट के सामने शव रखकर परिजन कर विरोध कर रहे हैं।

परिजन कंपनी पर सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। विरोध के दौरान मृतक की पत्नी कुसुम बाई ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की कोशिश, तभी पुलिसकर्मियों ने उसके हाथों ने डिब्बा छीन लिया। इसके बाद उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। हालांकि, पुलिस परिजनों को समझाइश देने में जुटी हुई है, लेकिन परिजन उनकी नहीं सुन रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!