छतीसगढ़बिलासपुर

दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – न्यायधानी के तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गा है. सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला. इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है. पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई. इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया.

इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!