इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर के एक सिगरेट कंपनी में गुटके की तस्करी में सामने आई 1946 करोड़ की जीएसटी चोरी, वाधवानी सहित 21 को नोटिस 

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
इंदौर, न्यूज़ धमाका:- इंदौर की एक सिगरेट कंपनी, मीडिया समूह और उसके संचालक पर 1946 करोड़ की जीएसटी वसूली का नोटिस जारी किया है। डीआरआई और डीजीजीआइ ने दो वर्ष पूर्व ऑपरेशन कर्क के तहत इन कंपनियों पर छापा मारा था। डीजीजीआई ने नोटिस इंदौर एलोरा टोबेको कंपनी, दबंग दुनिया प्रा.लि.और किशोर वाधवानी के साथ एजेंसी ने इसके साथ श्याम खेमानी, नितेश वाधवानी,अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पिठादिया सहित 21 अन्य सहयोगियों के नाम लिखे है। इन फर्मों और व्यक्तियों पर जुलाई 2017 से जून 2020 तक टैक्स चोरी कर सिगरेट के अवैध निर्माण और वितरण के आरोप साबित होने के बाद विभाग ने यह नोटिस दिया है। वर्ष 2020 के मई और जून माह में डीजीजीआई ने आपरेशन कर्क के दौरान सिगरेट कंपनियों, गोदामों, मीडिया हाउस, वितरकों और पैकेजिंग की सामग्री बनाने वालों के यहां भी छापामार कार्रवाई की थी। इस पर कर चोरी के दायरे में आई कंपनियों को सिगरेट के लिए तंबाकू आपूर्ति करने की पुष्टि हुई हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!