इंदौरमध्यप्रदेश

अमेरिका की सिलिकान वैली की तरह भारत की तरह इंदौर की तेजी,त्वरा और ताकत से उत्साहित होकर मप्र ने बनाई राज्य की स्टार्टअप नीति

इंदौर,न्यूज़ धमाका :-जिस तरह साफ्टवेयर की दुनिया के लोग अमेरिका की ‘सिलिकान वैली’ की ओर खिंचे चले जाते हैं, ठीक वैसे ही भारत में स्टार्टअप की दुनिया के खिलाड़ी अब इंदौर की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इंदौर ने स्वयं को देश की ‘स्टार्टअप वैली’ की तरह तैयार कर लिया है। स्टार्टअप के मामलों में इंदौर ने इतनी तेजी, त्वरा और ताकत दिखाई है कि इससे उत्साहित होकर मध्य प्रदेश ने राज्य की स्टार्टअप नीति बना डाली है। इस नीति का शुभारंभ हाल ही में 13 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

इंदौरी भाई-बहन ने तोड़ा जर्मन कंपनी का एकाधिकार

इंदौर निवासी पंकज केसकर व बहन पल्लवी केसकर ने एक्वाटेक पालिमर्स नामक कंपनी बनाई। इसके तहत ढाई साल तक गहन शोध्ा कर ऐसा इंसुलेशन गोंद तैयार किया, जो भारत में अब तक बनता ही नहीं था। यह खास तरह का रासायनिक गोंद बिजली के ट्रांसफार्मर के आंतरिक पुर्जों को जोड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। भारत सरकार की दिग्गज कंपनी भेल इस गोंद को जर्मनी की दिग्गज कंपनी एलांटास से खरीदती थी, लेकिन पंकज व पल्लवी ने इसे इंदौर में तैयार करने का दुस्साहस दिखाया और सफल हुए। इन्होंने भोपाल स्थित भेल को अपना इंसुलेशन गोंद भेजा तो भेल के वरिष्ठ इंजीनियर्स चकित रह गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!