रायपुरछत्तीसगढ

50 लाख की लूट, छह लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोककर डंडे रॉड से पीटा, फिर 50 लाख लूट कर हो गए फरार

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- राजधानी के माना थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से 50 लाख की लूट हो गई है। इस घटना के बाद माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो इस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। देवपुरी स्थिति होल सेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोककर उसकी एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे।

रुपये जब नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है इधर इस घटना के बाद मौके पर माना पुलिस की टीम पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!