
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेक्टर-22 में तेज रफ्तार रेनॉल्ट डस्टर कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार चालक विकास अहूजा (वाहन क्रमांक CG04LB 8055) तेज रफ्तार में जा रहा था, तभी उसने बाइक सवार तुषार अग्रवाल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और कार करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गईं। टक्कर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही।



