छतीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में नशा कारोबार के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: महिला और नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, 300 नग नशीले इंजेक्शन बरामद

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बसदेई चौकी पुलिस ने एक अंतरजिला नशा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹1.5 लाख बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान अपने घर के पास भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन रखे हुए है। चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और राही खान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 38 नग एविल इंजेक्शन और 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन मिले।

पूछताछ में राही खान ने बताया कि उसने ये इंजेक्शन ग्राम जमड़ी निवासी पवन पाटिल, मोहर मनिया और एक नाबालिग से खरीदे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मोहर मनिया के कब्जे से 118 एविल और 134 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस ने कुल 300 नग नशीले इंजेक्शन (एविल और रेक्सोजेसिक) जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी राही खान (40), पवन पाटिल (18 वर्ष 4 माह) और मोहर मनिया (50) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, अशोक केंवट, अनिल विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामकुमार सिंह और महिला आरक्षक पूनम सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!