
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में 100 रुपये के मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में जुए के फड़ पर हुए झगड़े में ताहिर हुसैन नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात जुए के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ा। इसी दौरान दो आरोपियों ने ताहिर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
