छतीसगढ़दुर्ग

छोटे भाई ने बड़े भाई की ज्वेलरी शॉप से उड़ाए 35 लाख के मंगलसूत्र, गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – भाई के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। यहाँ छोटे भाई ने बड़े भाई की ज्वेलरी शॉप से 40 नग सोने के मंगलसूत्र चोरी कर लिए, जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। कोहका निवासी रवि सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई राजकुमार सोनी (50 वर्ष) पिछले 9 महीने से उसकी दुकान में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। 13 अक्टूबर की शाम ग्राहकों की भीड़ के दौरान उसने लॉकर से 40 मंगलसूत्र पार कर दिए।

पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की। त्रिनयन ऐप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की लोकेशन रायपुर में ट्रेस हुई। पुलिस ने रायपुर निवासी फुफेरा भाई सुरेंद्र सोनी, जो ज्वेलरी गलाने का काम करता है, को भी हिरासत में लिया।

दुर्ग के ब्राह्मणपारा स्थित किराए के मकान से पुलिस ने 29 मंगलसूत्र, गलाकर बनाए गए 2 सोने के बिस्किट, और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए। आरोपी बाकी गहनों को गलाने की फिराक में थे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 316(4) बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!