कोरियाविदेश

नॉर्थ कोरिया में कोविड का पहला मामला सामने आने के बाद 6 लोगों की मौत,दो लाख आइसोलेसन

उत्तर कोरिया,न्यूज़ धमाका :-उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पहली बार उसके देश में कोरोना वायरस के केस को स्वीकार किया। तानाशाह किम जोंग उन ने देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। दुनिया भर में बीते दो साल से कोविड के केस सामने आए, लेकिन उत्तर कोरिया ने कभी अपने देश में कोरोना का मरीज होने की बात नहीं स्वीकारी। इस बीच यहां आफत भरी खबर सामने आई है।

6 लोगों की मौत

यहां रहस्यमयी बुखार से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1,87,000 लोगों को आइसोलेट किया गया है। फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है कि यह रहस्यमयी बुखार क्या है। यह कोविड का कोई वैरिएंट भी हो सकता है। सरकारी मीडिया के हवाले से कहा कि फीवर से 6 लोगों की मौत हुई है। उत्तर कोरिया की सरकार ने कहा कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यह साफ नहीं है कि कौन-सा बुखार फैला है। जिस कारण मौतें हुई हैं।

दो साल बाद कोविड केस

उत्तर कोरिया में दो साल बाद कोविड का पहला मामला सामने आया है। मरीज राजधानी प्योंगयोंग में मिला है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि मरीज ओमिक्रोन वायरस से संक्रमित है। राष्ट्रपति उन ने आपात बैठक में संक्रमण को रोकने और दवाओं के पर्याप्त इंतजाम के आदेश दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान चीजों की सप्लाई के लिए सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें नॉर्थ कोरिया की 2.5 करोड़ आबादी को कोरोना वैक्सीन नहीं लगी है। सरकार ने 30 लाख चीनी वैक्सीन और 20 लाख टीके यूएन प्रोग्राम के तहत नहीं लिए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!