छतीसगढ़कोरिया

अनियांत्रित होकर घर में जा घुसा ट्रैक्टर, दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत 

कोरिया न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम जनकपुर के स्टेट हाईवे में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ माह की दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुसा। जिससे डेढ़ महीने के दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। वहीं घर के पास बने खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहायक को पकड़ लिया और पेड़ पर बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उपस्थित भीड़ को समझाइश देते हुए पुलिस ने ट्रेक्टर चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चे और एक महिला की मौत- डीएसपी 

इस मामले को लेकर डीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि, इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत महिला रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!