भोपाल

शहर में एक दिवसीय स्टार्टअप कान्क्लेव की हो चुकी शुरुआत,शामिल होने पहुचे सीएम शिवराज सिंह

इंदौर,न्यूज़ धमाका :-शहर में एक दिवसीय स्टार्टअप कान्क्लेव की शुरुआत शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे से हुई। इसमें शामिल होने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। सुबह से युवाओं की भीड़ लगी गई है। जगह बड़ी क्षमता वाले सेंटर के अलग अलग हाल में कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जा रहा है। मध्यप्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2022″ स्टार्टअप पॉलिसी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया।

विजय नगर में स्थित ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में इस एक दिवसीय स्टार्टअप कान्क्लेव का आयोजन किया गया है। इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली भाग लेंगे। वे यहां मध्य प्रदेश के स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे। इसके लिए कुछ स्टार्टअप का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यहां पर नए स्टार्ट अप को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका शुभांरभ एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया। सांसद शंकर लालवानी भी इसमें मौजूद थे। सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कड़ी चैकिंग के बाद लोगों को यहां पर प्रवेश दिया जा रहा था। इस सेंटर के दोनों नीचे के हाल भरने पर युवाओं को ऊपर के हाल में बैठाया गया। दिन भर में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें युवा एक्सपर्ट के साथ चर्चा कर सकेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!