भोपाल

नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया… भोपाल में विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल न्यूज़ धमाका – अयोध्या नगर इलाके में 22 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपित महिला को होटल में बुलाकर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घटना की। टीआई महेश लिल्लारे के मुताबिक, युवती की शादी हो चुकी है और उसका पति शेयर कंसलटेंट है, इसलिए पति आमतौर पर बाहर रहते हैं। इस दौरान युवती ने ऑनलाइन जॉब के लिए इंटरनेट मीडिया पर आवेदन किया था। तभी उनकी पहचान एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाने वाले अभिषेक विश्वकर्मा से हुई थी।

झांसा देकर होटल में बुलाया

23 फरवरी को आरोपी युवक ने सेमिनार में शामिल कराने का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया था। जहां उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पूरी बात पीड़िता ने अपने पति को बता दी और थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पिपलानी से गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म

दुष्कर्म का एक अन्य मामला भी सामने आया है। अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि सुंदर नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की मुलाकात कुछ समय पहले प्रेम बाबू शाक्या से हुई थी। युवक शादी करने का झांसा देकर उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ ज्यादती कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!