मध्यप्रदेशभोपाल

आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी कोई वेदर सिस्टम एक्टिवेट नहीं है। अभी फिलहाल हवाओं का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। जिस कारण उत्तर भारत की ओर से आ रही,

ये सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान गिरा हुआ है। पूर्वी हवाएं दिन के तापमान में गिरावट नहीं आने दे रही हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें पश्चिमी विक्षोभ 9 नवंबर को उत्तर भारत में दाखिल हो सकता है। जिसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर बदल सकता है। हो सकता है इससे रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगे।

मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हरियाणा और उसके आसपास बना चक्रवात भी खत्म हो गया है। लेकिन अब इन हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। परिणाम स्वरूप वातावरण में सिहरन का अहसास होने लगा है।

इसी के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। विशेषज्ञों की मानें तो 9 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से बनने वाले चक्रवात के कारण एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!