छतीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर युवक की बेरहमी से पिटाई करने वालों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया 

GRP

रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर युवक की बेरहमी से पिटाई करने वालों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में GRP ने जल्द से जल्द एक्शन लेते हुए बसंत प्रधान, अंकित मिश्रा और सुनील शुक्ला समेत आशुतोष पटेल को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है। 

बता दें, युवक पर एक बिस्किट पैकेट चोरी करने का आरोप लगा था। जिसे उसने भूख की वजह से दुकान से चोरी कर लिया था। बस इतनी सी बात में वहां मौजूद लोग गुस्से में आए और उसे रेलवे स्टेशन से घसीटते हुए बाहर की तरफ लेकर चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। आप भी देखें किस तरह से छोटी सी चोरी करने पर युवक को बेरहमी से मारा गया है।

मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद 

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव थानाक्षेत्र में आने वाले पाकरगांव छुरीपहरी में मोबाइल को लेकर इतना बड़ा विवाद हो गया कि एक युवक के सर पर डंडे से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
दरअसल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के पंगसुवा के रहने वाले मनोज नागवंशी कुछ दिन पहले अपने दीदी के घर पाकरगांव छुरीपहरी आया हुआ था। जहां पर मोबाइल को लेकर मनोज और आरोपी कृपा बेक के बीच विवाद हो गया था। मोबाइल लेने की बात पर हुए विवाद में आरोपी कृपा बेक हाथ में रखे बांस से मनोज नागवंशी के सर पर वार कर घायल कर दिया है, जिससे मनोज नागवंशी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। 

अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया 

घायल मनोज नागवंशी को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां चिकित्सक की तरफ से चेक करने के बाद अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया। जहां रास्ते में मनोज नागवंशी की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कृपा बेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!