बॉलीवुड धमाका

‘शादी कब करोगी?’ 51 की उम्र में कुंवारी अमीषा पटेल ने फैन को दिया गजब का जवाब; बताया अब तक क्यों हैं सिंगल

07 अगस्त 2026 //

बॉलीवुड न्यूज़ धमाका – अभिनेत्री अमीषा पटेल 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। हाल ही में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वह शादी कब करेंगी, तो एक्ट्रेस ने जो बेबाकी से जवाब दिया, लोग उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। जब हाल ही में एक फैन ने उनसे पूछा कि वह ‘शादी कब करेंगी?’ तब एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

‘सिंगल हूं और बेहद खुश हूं’

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एक फैन ने अमीषा से पूछा कि वह शादी कब करेंगी। इस पर अभिनेत्री ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया- “कभी नहीं, मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे परिवार और दोस्तों में 100 ऐसे करीबी लोग हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं किसी एक आदमी को आकर यह सब बदलने का हक नहीं दे सकती।

अमीषा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा होने लगी। कई यूजर्स ने उनकी स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास की तारीफ की। लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है।

पहले भी रिश्तों को लेकर कर चुकी हैं खुलासा

इससे पहले भी अमीषा पटेल रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बता चुकी हैं कि वह कभी एक गंभीर रिश्ते में थीं। हालांकि, उनके पार्टनर को उनका फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद नहीं था और यही बात दोनों के बीच दूरी की वजह बनी।

अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके लिए सही जीवनसाथी मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका मानना है कि ऐसा साथी होना चाहिए जो उनके करियर, सपनों और फैसलों का सम्मान करे। उन्होंने यह भी बताया था कि आज भी उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिलते हैं और वह किसी ऐसे व्यक्ति से रिश्ता बनाने के लिए तैयार हैं, जो मानसिक रूप से परिपक्व हो।

‘गदर 2’ के बाद फिर सुर्खियों में आईं अमीषा

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने ‘गदर 2’ में सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। सनी देओल के साथ उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!