
26 जुलाई 2026 //
फ़िल्मी न्यूज़ धमाका – रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। वायरल क्लिप्स में यश के रावण अवतार और रणबीर-साई पल्लवी की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का ट्रेलर अभी तक ऑफिशियल तौर पर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इसके कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन लीक क्लिप्स को देखने के बाद फैंस अब मेकर्स से जल्द से जल्द ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।
मेकर्स ने पहले 24 जुलाई 2026 को ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी की थी। दुनियाभर के फैंस इसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिलीज से ठीक पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ऐलान किया कि ट्रेलर अब नई तारीख पर रिलीज होगा। हालांकि, अभी तक नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई
चुनिंदा लोगों ने पहले ही देखा था ट्रेलर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का ट्रेलर आम दर्शकों के लिए रिलीज नहीं किया गया था। इसे दिल्ली में हुए लॉन्च इवेंट, मुंबई की स्पेशल मीडिया स्क्रीनिंग और अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में चुनिंदा लोगों को दिखाया गया था। वहीं से ट्रेलर के कुछ हिस्से इंटरनेट पर लीक होने शुरू हो गए।
अब सामने आए कई नए क्लिप्स
पहले ट्रेलर का सिर्फ छोटा हिस्सा लीक हुआ था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर कई नए क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमिक-कॉन में मौजूद किसी शख्स ने ट्रेलर का बड़ा हिस्सा रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। हालांकि, वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 के त्योहारों के सीजन में रिलीज होने की योजना है। फिलहाल फैंस को आधिकारिक ट्रेलर की नई रिलीज डेट का इंतजार है।