बॉलीवुड धमाका

लव एंड वर रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म के लिए 300 करोड़ की डील; राइट्स खरीदने को 3 बड़ी कंपनियां आमने-सामने लव एंड वर

10 अगस्त 2026 //

फ़िल्मी धमाका – संजय लीला भंसाली की लव एंड वर’ रिलीज से पहले ही करोड़ों की डील को लेकर सुर्खियों में है। रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म के राइट्स पर 3 कंपनियों की नजर।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्साइटमेंट है। अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन बड़ी कंपनियां इसके राइट्स हासिल करने की रेस में हैं और करीब 300 करोड़ रुपये की डील पर बातचीत चल रही है।

3 कंपनियां रेस में

रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और पेन मरुधर ‘लव एंड वॉर’ के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल करना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों की ओर से करीब 300 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। हालांकि, डील को लेकर अभी आखरी फैसला होना बाकी है। फिल्म की रिलीज में अभी करीब पांच महीने का वक्त है, लेकिन इसके बिजनेस को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है।

रिलीज से पहले 200 करोड़ का कारोबार?

लव एंड वॉर’ ने रिलीज से पहले ही नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के जरिए बड़ी रकम जुटा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने करीब 130 करोड़ रुपये की डील की है। वहीं, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से करीब 70 से 80 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है। अगर ये आंकड़े सही हैं, तो फिल्म रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

भंसाली के साथ फिर रणबीर-आलिया

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आएंगे। रणबीर ने भंसाली के साथ ‘सांवरिया’, जबकि आलिया ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था। रणबीर और आलिया की जोड़ी इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी दर्शकों को देखने को मिली थी। वहीं, विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, वह रणबीर के साथ ‘संजू’ और आलिया के साथ ‘राजी’ में काम कर चुके हैं।

कई बार टली फिल्म की रिलीज

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। फिल्म को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था। इसके बाद इसकी रिलीज 20 मार्च 2026 के लिए तय हुई। अब फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Back to top button
error: Content is protected !!