
25 जुलाई 2026 //
बॉलीवुड धमाका – रणबीर कपूर आगामी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनकी बेटी राहा कपूर के लिए और भी खास होने वाली हैजानिए क्या है वजह
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में दिखेंगे जिसकी पहली झलक ने ही फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। फैंस के साथ-साथ ये फिल्म रणबीर की बेटी राहा कपूर के लिए भी बेहद खास होने वाली है। एक्टर ने खुलासा किया है कि रामायण राहा कपूर के लिए पहली फिल्म होगी जो वो थिएटर में देखेंगी।

‘राहा की पहली थिएटर फिल्म होगी रामायण’
हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म की टीम ने फैंस से मुलाकात की, जहां रणबीर ने अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर एक भावुक बात साझा की। इवेंट के दौरान एक फैन ने कहा कि वह अपने बच्चों को ‘रामायण’ दिखाना चाहते हैं, ताकि वे भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें।

इस पर रणबीर कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह भी इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता ने बताया कि ‘रामायण’ उनकी बेटी राहा कपूर की पहली फिल्म होगी, जिसे वह बड़े पर्दे पर देखने जाएगी। एक्टर ने कहा- “मैं अपनी बेटी को फ़िल्म दिखाने ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह बड़े पर्दे पर उसकी पहली फिल्म होगी।”
दुनियाभर में रिलीज होगी ‘रामायण’
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में घोषणा की कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ के बाद ‘रामायण’ को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी पौराणिक कहानी को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जा रहा है।
फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन निर्माताओं ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया है। दो भागों में बनाई जा रही ‘रामायण’ का पहला पार्ट दीवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।