
19 अगस्त 2026 //
फ़िल्मी न्यूज़ धमाका – प्रभास की ‘स्पिरिट की रिलीज डेट नहीं बदलेगी, और अब ये फिल्म सीधे सलमान खान और वामशी पैडिपल्ली की आगामी फिल्म से टक्कर लेने वाली है। ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
सलमान खान और साउथ निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही क्रेज बना हुआ है। इसी बीच प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ भी चर्चा में है। ऐसे में साल 2027 की ईद पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है।
खबरे हैं कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद इसकी रिलीज का मुकाबला सीधे सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म (SVC63 नाम से जाना जा रहा है) से होगा। ऐसा बॉक्स ऑफिस क्लैश काफी दिलचस्प होने वाला है।
‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘स्पिरिट’ को 5 मार्च 2027 की तय रिलीज डेट से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह सलमान खान की ईद 2027 पर वापसी को बताया जा रहा था।
हालांकि, टी-सीरीज ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने ‘ज़ूम’ को बताया कि फिल्म अपने तय शेड्यूल के मुताबिक आगे बढ़ रही है और ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स के मुताबिक रिलीज डेट में फिलहाल किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है तय तारीख पर ही रिलीज होगी।
पहली बार प्रभास और सलमान का बॉक्स ऑफिस क्लैश
अगर दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव नहीं होता है, तो ईद 2027 पर दर्शकों को एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा। एक तरफ प्रभास की ‘स्पिरिट’ होगी, जबकि दूसरी ओर सलमान खान और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अभी तक अनटाइटल्ड फिल्म दस्तक देगी।
स्पिरिट’ और सलमान खान की नई फिल्म की स्टारकास्ट
स्पिरिट’ में प्रभास पहली बार निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वहीं, सलमान खान की आगामी फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। फिल्म को दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिलहाल प्रोजेक्ट का नाम SVC63 बताया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।


