बॉलीवुड धमाका

घुंघराले बालों वाली सीता…’ ‘रामायण’ में साई पल्लवी की कास्टिंग पर TV की सीता ने दिया बड़ा बयान

25 जुलाई 2026 //

फ़िल्मी न्यूज़ धमाका – रामानंद सागर की ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया ने अब नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में साई पल्लवी की कास्टिंग पर अपनी राय रखी है

 निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच, टीवी की लोकप्रिय ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के सीता बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही मां सीता के स्वरूप को लेकर अपनी राय भी खुलकर रखी।

‘साई पल्लवी स्क्रीन पर कैसी दिखेंगी, यह देखना होगा’
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान सीता का रोल निभाने के लिए साई पल्लवी के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, “मैंने उनका काम देखा है। वह बहुत बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि वह सीता के रोल में कैसी लगेंगी। जब हम उन्हें देखेंगे, तभी पता चलेगा। अभी तो मुझे कुछ नहीं पता। तुलसीदास की रामायण में सीता का जो वर्णन है, उसमें बादाम जैसी आंखों, खास कद-काठी, बालों और रंग-रूप वाली महिला की बात कही गई है। रामायण में घुंघराले बालों वाली सीताजी का जिक्र नहीं है।

रामानंद सागर को ऐसी ही एक्ट्रेस की तलाश थी और उन्हें मुझमें वे खूबियां दिखीं। मैं जानती हूं कि वे सभी अच्छे एक्टर हैं। अगर वे इस रोल के लिए सही बैठती हैं, तो यह अच्छी बात है।” 

‘रामायण में सीता के घुंघराले बालों का जिक्र नहीं है’

दीपिका चिखलिया ने बातचीत के दौरान एक दिलचस्प टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा- “मेरी पहचान सीता के तौर पर है। कभी-कभी लोग मेरा नाम भूल जाते हैं, लेकिन उन्हें यह याद रहता है कि मैंने सीता का रोल किया था। तो, यही मेरी पहचान है। मुझे लगता है कि हमारी रामायण का असर ‘रामायण’ फिल्म पर बहुत ज़्यादा होगा। महामारी के दौरान जब हमारी रामायण दूरदर्शन पर दिखाई गई, तो नई पीढ़ी ने भी इसे देखा। इसलिए, उस छाप को मिटाना बहुत मुश्किल है। उन्हें लगता है कि “पुरानी रामायण की छाप मिटाना बहुत मुश्किल होगा”।

अरुण गोविल निभाएंगे राजा दशरथ का किरदार

दिलचस्प बात यह है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस बार नितेश तिवारी की फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगे।

दीवाली 2026 में रिलीज होगी फिल्म

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।

फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!