19 जून 2026 //
फ़िल्मी न्यूज़ धमाका – ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर अब रणवीर सिंह ने कथित तौर पर अगले 18 महीनों तक इस मुद्दे पर चुप रहने का फैसला किया है। अभिनेता आगामी फिल्म ‘प्रलय’ की रिलीज के इंतजार में हैं।

‘डॉन 3’ विवाद पर नहीं देंगे कोई बयान
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, दावा किया गया है कि हाल ही में रणवीर सिंह से हुई मुलाकात के दौरान अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद पर फिलहाल कुछ भी नहीं बोलना चाहते। बताया जा रहा है कि अभिनेता के पास कई इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई हैं, लेकिन उन्होंने फिलहाल मीडिया बातचीत से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों और ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने अगले 18 महीनों तक इस विवाद पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी न करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, वे इस दौरान मीडिया इंटरव्यू और पत्रकारों से भी दूरी बनाए रख सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ की रिलीज तक किसी भी विवादित मुद्दे पर खुलकर बात करने के मूड में नहीं हैं।
दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में Farhan Akhtar के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के बीच मतभेद और दोस्ती में दरार की चर्चा की जा रही है, हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणवीर और ‘डॉन 3’ के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के बीच रिश्तों में आई खटास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
क्या जोया अख्तर करा सकती हैं सुलह?
फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि रणवीर सिंह को उम्मीद है कि निर्देशक और लेखिका जोया अख्तर इस मामले में मीडियेटर की भूमिका निभा सकती हैं। रणवीर और जोया के बीच लंबे समय से अच्छे प्रोफेशनल और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के कुछ लोगों का मानना है कि भविष्य में दोनों पक्षों के बीच सुलह की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
कैसे शुरू हुआ ‘डॉन 3’ विवाद?
‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फिल्म निर्माताओं के बीच मतभेद की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता और निर्माताओं के बीच क्रिएटिव डिफरेंस पैदा हो गए थे।