छतीसगढ़कोरबा

करंट की चपेट में आकर मौत: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति, जांच में जुटी पुलिस

26 जुलाई 2026 //

कोरबा न्यूज़ धमाका –  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वह खंभे पर चढ़ गया और 11 केवी के तार को छूकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानिए कब और कैसे हुई घटना

बताया जा रहा है कि कल हुई बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर लगे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवाल के सहारे चढ़ा। खंभे पर मौजूद 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आने और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थीं। यह बिंदा साहू का दूसरा पति था पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं।

जताई गई आशंका

शुरुआती जांच के अनुसार, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद लवकुश के खंभे पर चढ़कर 11 केवी तार को छूकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!