दिल्ली

कांवड़ यात्राः दिल्ली से ऋषिकेश के लिए नया रूट तय; देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से चलेंगी रोडवेज बसें, 6 घंटे समय की होगी बचत

26 जुलाई 2026 //

दिल्ली न्यूज़ धमाका – कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली से ऋषिकेश के लिए नया रूट तय हो गया है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से होकर संचालित होंगी। इससे यात्रा में 6 घंटे का समय बचेगा। साथ ही लोगों को 100 रुपये की भी बचत होगी। यह व्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए लागू की जा रही है।

पहले ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली साधारण रोडवेज बसें वाया करनाल संचालित होती थीं। अब इन्हें देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से चलाया जाएगा।

उत्तराखंड रोडवेज की एजीएम अंजलिका शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक आदेश मिलते ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए बस संचालन और बस अड्डों की व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं।अब तक वाया करनाल रूट से ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचने में करीब 10 घंटे लगते थे। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से बसें चलने के बाद यह सफर लगभग 4 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। यानी यात्रियों के करीब 6 घंटे बचेंगे। वहीं किराया भी 535 रुपए से घटकर 430 रुपए रह जाएगा। इससे प्रत्येक यात्री को 105 रुपए की सीधी बचत होगी।

कांवड़ यात्रा के लिए बस संचालन में बदलाव

कांवड़ मेले के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने कई रूटों में बदलाव किया है। कानपुर, लखनऊ, टनकपुर और रूपेड़िया जाने वाली रोडवेज बसें हरिद्वार के गौरी शंकर अस्थायी बस अड्डे से संचालित होंगी। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मोतीचूर में अस्थायी बस अड्डा भी बनाया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!