छतीसगढ़रायपुर

सम्बलपुरी संस्कृति के रंग में रंगा रायपुर : महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया सम्बलपुरी दिवस

06 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – में सम्बलपुरी दिवस पूरे उत्साह और पारंपरिक माहौल के बीच मनाया गया, महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर सम्बलपुरी संस्कृति और विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया।

 राजधानी रायपुर में सम्बलपुरी दिवस पूरे उत्साह और पारंपरिक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर सम्बलपुरी संस्कृति और विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। आयोजन की शुरुआत माँ समलेई और माँ रामचंडी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए सम्बलपुरी लोकनृत्य, भजन और सांस्कृतिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया और आयोजन को यादगार बना दिया।

खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रीति भोई, सीमा पंडा, पल्लवी प्रधान, मंजू प्रधान, प्रज्ञा पंडा और अनुपमा प्रधान को विजेता घोषित किया गया।

संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम का संचालन रीति भोई और गायत्री साहू ने किया, जबकि पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी रीना साहू ने निभाई। आयोजन के समापन पर सभी महिलाओं ने सम्बलपुरी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि हर वर्ष इसी उत्साह और भव्यता के साथ सम्बलपुरी दिवस मनाया जाएगा। उपस्थित महिलाओं ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!