
08 अगस्त 2026 //
धमतरी न्यूज़ धमाका – धमतरी जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसआई से आरक्षक स्तर तक कर्मचारियों के तबादले हुए।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की कानून व्यवस्था को अधिक दुरुस्त और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) से लेकर आरक्षक स्तर के कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है।
साइबर थाने को मिली अतिरिक्त ताकत
जारी आदेश के तहत कई थाना,चौकी में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे मैदान कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नवगठित साइबर थाने में संख्या बढ़ाई गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट की कवायद
एसपी भावना पांडे द्वारा जारी इस थोक तबादला सूची को जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और फील्ड स्तर पर कसावट लाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




