छतीसगढ़अंबिकापुर

सरगुजा में मलेरिया ने पसारे पांव : उदयपुर क्षेत्र में 39 पॉजिटिव मरीज मिले, सभी पहाड़ी कोरवा और पण्डो जनजाति के लोग

08 अगस्त 2026 //

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – अंबिकापुर के उदयपुर क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप बढ़ा। 39 मरीजों में PF मलेरिया की पुष्टि, प्रभावित गांवों में घर-घर सर्वे, RDT जांच और उपचार अभियान तेज

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में मलेरिया ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में संक्रमण तेजी से सामने आ रहा है। अब तक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 39 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। खास बात यह है कि, सभी मरीजों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (PF) मलेरिया पाया गया है। प्रभावित मरीजों में बड़ी संख्या पहाड़ी कोरवा और पण्डो जनजाति के लोगों की बताई जा रही है।

इन गांवों में मिले मलेरिया के मरीज

मलेरिया के मामले मतरिंगा, खर्रानगर, मुसरडांड, मुकना पहाड़, बारो पहाड़, बकोई और सेमी घोघरा जैसे गांवों में सामने आए हैं। संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है

शुरू किया जा रहा रैडिकल ट्रीटमेंट

स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे और रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (RDT) के जरिए लोगों की जांच कर रही हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों का प्रोटोकॉल के अनुसार, तत्काल रैडिकल ट्रीटमेंट शुरू किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सके।

स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रही जांच

वहीं, जिन घरों में मलेरिया के मरीज मिले हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मच्छरदानियों का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित गांवों में कैंप कर संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार में जुटी हुई हैं। दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने लोगों से बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!